Share via
Whatsapp
झांसी वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप अवस्थी झांसी के रहने वाले हैं, कुलदीप अवस्थी के पिता का नाम श्री कृष्ण कुमार अवस्थी और माता का नाम श्रीमती सुधा अवस्थी है, कुलदीप अवस्थी का जन्म 15 मई 1982 को झाँसी में हुआ, राजनीति शास्त्र (राजनीति विज्ञान) में "एम.ए." (MA) करने के बाद सन 2005 में एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MAJMC) में दाख़िला लिया, इसके बाद झांसी के लोकल न्यूज़ चैनल SR NEWS को संचालित किया, इसके उपरांत न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, लाइव टुडे जैसे बड़े राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में झांसी से संवाददाता के रूप में योगदान दिया, सन 2016 में SAMWAD BUNDELKHAND साप्ताहिक अखबार की शुरुआत की, बदलते वक्त की रफ्तार को कुलदीप अवस्थी ने बखूबी पहचाना और उसके बाद सोशल मीडिया में एक्टिव हुए, फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम ट्विटर सभी पर अपनी निष्पक्ष भूमिका को दर्ज कराया, खबरें बनी महत्वपूर्ण हिस्सा झांसी और आसपास के जिलों की समस्याओं को उठाने में कुलदीप अवस्थी की अग्रणी भूमिका रहती है, जरूरतमंद उनसे मिलकर अपनी दिक्कत को एक मजबूत पटल पर लाते हैं और उनकी समस्या का निवारण प्रशासनिक स्तर पर करने में कुलदीप अवस्थी की खबरें महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती है, काम के साथ साथ पढ़ाई में दिलचस्पी रखने वाले कुलदीप अवस्थी ने Master of Philosophy (MPhil) करने के साथ पहले B.Ed और उसके बाद Legum Baccalaureus की शिक्षा प्राप्त की, वर्तमान में संवाद बुंदेलखंड का कार्यालय पहुंज़ मंडी वासुदेव बिहार में स्थित है, इनका मोबाइल नम्बर 9452119566 पर कभी भी संपर्क करके निष्पक्ष खबरें संकलित की जा सकती है,