Share via
Whatsapp
झाँसी, रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट का भव्य अधिष्ठापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज पांडेय एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए जसबीर सिंह भाटिया रहे। दोनों मुख्य अतिथियों ने क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को और प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीडीजी रोटेरियन सीए डी.सी. शुक्ला, एडीजी राजीव शर्मा, विशेष अतिथि डॉ. नीति शास्त्री , क्लब एडवाइजर देवप्रिया उक्सा, डीसी विजय पुरवार एवं सीडीएस अंकुर अंसवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी तथा शहर के अनेक गणमान्य अतिथि भी समारोह में उपस्थित रहे। अधिष्ठापन समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन मानसी अग्रवाल ने अध्यक्ष पद का बैटन नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन पवित्र हेमंत खन्ना को सौंपा। इसी क्रम में निवर्तमान सचिव डॉ. जानकी अग्रवाल ने सचिव पद की जिम्मेदारी सीए निमेष खन्ना को सौंपी। निवर्तमान कोषाध्यक्ष सीए निमेष खन्ना ने कोषाध्यक्ष का दायित्व विजयंत सूरी को सौंपते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवित्र हेमंत खन्ना ने आगामी रोटरी वर्ष के लिए क्लब का विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने सेवा कार्यों के विस्तार, सदस्यों की सक्रिय सहभागिता तथा समाज में ऐसे प्रकल्प संचालित करने पर जोर दिया, जिनका प्रभाव लंबे समय तक लोगों के जीवन में दिखाई दे और जो समाज में स्थायी एवं सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मनोज पांडेय, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय एवं रोटरी के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के साथ जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन परियोजना प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल के लिए रोटरी क्लब एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने की योजना है, जो BU कुलपति के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी। इस परियोजना का उद्देश्य वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक प्रभावी और दीर्घकालिक मॉडल तैयार करना है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए जसबीर सिंह भाटिया ने क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट के साथ सदैव खड़े रहेंगे और क्लब के सेवा प्रकल्पों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में स्थायी एवं सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना है। उन्होंने क्लब से ऐसे नए और प्रभावशाली सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया, जो समाज के लोगों के जीवन में दीर्घकालिक बदलाव और सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। पीडीजी सीए डी.सी. शुक्ला ने नई टीम को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाते हुए रोटरी के सेवा मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। एडीजी राजीव शर्मा, डॉ. नीति शास्त्री जी, क्लब एडवाइजर देवप्रिया उक्सा, डीसी विजय पुरवार एवं सीडीएस अंकुर अंसवानी ने भी नई टीम को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर नए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन निष्ठा विजयवर्गीय एवं दीक्षा अग्रवाल द्वारा किया गया। समारोह के दौरान रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट परिवार में निशांत शुक्ला, सीए गौरव गुप्ता, मृगांक माटा, प्रदीप शुक्ला, प्रिंस गोयल, डॉ. सक्षम त्रिपाठी एवं डॉ. आशीष शर्मा का नए सदस्यों के रूप में इंडक्शन किया गया। नए सदस्यों के जुड़ने से क्लब की सेवा गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में सचिव सीए निमेष खन्ना ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथियों, इंस्टॉलेशन ऑफिसर, विशिष्ट अतिथियों, रोटरी नेतृत्व, विभिन्न क्लबों से आए पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई टीम सभी के सहयोग से रोटरी के सेवा भाव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा समाज में स्थायी एवं सार्थक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में क्लब के सदस्यों एवं रोटरी परिवार से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शिवानी खन्ना, मिली सूरी, प्रीति खन्ना, उर्वशी सूरी, दीपिका खन्ना, रिधिमा, पूर्वी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, सुध्यांशु विजयवर्गीय, मृणाल राय, डॉ. निखिल गुप्ता, वैभव खन्ना,अवनीत कौर, निहारिका गैडा, डॉ. रजत सूरी, सुवीर सूरी, डॉ. शिवांक राठौर, देवांगना मेहता, डॉ. तरनप्रीत भुसारी, डॉ. हरगीत कौर भुसारी, मयंक अग्रवाल, काजल गुप्ता, राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राहुल सूरी, सौरभ गैडा, अमित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, डॉ. अमनजीत, डॉ. तनु, दिलप्रीत कौर,अचल मेहता, डॉ. गौरव बजाज, रूमा बजाज, डॉ. ऋचा, रोहित मित्तल, ऋषि बिंदल, तुषिका, अदिति राय एवं सुरभि सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।