विधायक जवाहर राजपूत ने विधानसभा में रखी किसानों की सिंचाई के लिए बिजली संकट की समस्या

samwadbundelkhand.com | Updated : 04/08/26 13:10 PM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किसानों के सामने खड़े सिंचाई के लिए बिजली संकट का मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से रखा है. उन्होंने नियम-51 के अंतर्गत विधानसभा में सूचना देकर जनपद झांसी की मोंठ तहसील में धान की खेती के लिए पर्याप्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की. विधायक ने कहा कि वर्तमान समय धान की रोपाई का है और किसानों को सिंचाई के लिए लगातार बिजली की आवश्यकता है, लेकिन मोंठ, समथर, शाहजहांपुर, पूँछ, करकोस एवं लोहागढ़ सहित कई 33/11 विद्युत उपकेंद्रों पर अत्यधिक लोड होने के कारण निजी एवं सरकारी नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है. लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. विधायक राजपूत ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है. कई गांवों में कई-कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों के साथ-साथ आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. समथर एवं गुरसराय क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मांग की कि किसानों को धान की रोपाई एवं सिंचाई के लिए तत्काल निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए. साथ ही अमरौख (मोंठ) 33/11 विद्युत उपकेंद्र को शीघ्र संचालित करने तथा लोहागढ़ 33/11 विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए किए जाने की भी बात उठाई है, ताकि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ हो सके.



बुंदेलखंड

देश / विदेश