सड़क हादसों पर अंकुश, छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की दिलाई शपथ, हेलमेट पहनने का दिया संदेश

samwadbundelkhand.com | Updated : 30/07/26 15:31 PM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित वाहन चलाने के नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करना तथा शराब पीकर वाहन न चलाना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।



बुंदेलखंड

देश / विदेश