झांसी जाते समय ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किया स्वागत

samwadbundelkhand.com | Updated : 23/07/26 14:47 PM

Share via Whatsapp

Jhansi

संवाददाता अजय शुक्ल अज्जू पूंछ झांसी जनपद के दौरे पर जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूंछ गुरदीप सिंह गुर्जर, रामराजा राजपूत, यज्ञेश यादव, हृदेश गोस्वामी, निरपत राजपूत, नरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला



बुंदेलखंड

देश / विदेश