Share via
Whatsapp
संवाददाता अजय शुक्ल अज्जू पूँछ झाँसी स्थानीय सिद्धेश्वर गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के बूथ सम्मेलन में सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के द्वारा सर्वांगीण विकास हो रहा है देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देव तुल्य है कार्यकर्ताओं की निष्ठा और ईमानदारी के कारण ही भाजपा आज सशक्त है विपक्षियों की बौखलाहट बता रही है कि वो निराश और हताश हो चुके हैं आप सब की बदौलत ही पार्टी गरौठा विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि एक एक बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है आप सब की बदौलत ही पार्टी इस मुकाम पर है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उत्तर प्रदेश आज सर्वोत्तम प्रदेश बन गया है क्षेत्रीय विधायक ने सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया और उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे लोग कुछ भी कर लें जनता को गुंडाराज से मुक्ति मिल गई है देश व प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है प्रदेश में तीसरी बार पुनः भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि पहले की सरकारों में जातिवाद और पक्षपात होता था अब भाजपा सरकार में पूरी तरह से पारदर्शी काम हो रहा है गुंडागर्दी अराजकता जमीनों पर कब्जा लूट हत्याएं जैसी वारदातों पर योगी सरकार ने पूरी तरह से लगाम लगा दी है भाजपा के गरौठा विधानसभा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन डॉ जगदीश सिंह चौहान अशोक राजपूत जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत बद्री त्रिपाठी अनिल राज अहिरवार सत्येंद्र खरे चंद्रजीत गुर्जर टीकाराम पटेल रामजी परिहार कृष्ण चंद्र तिवारी सहित भाजपा के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे