Share via
Whatsapp
संवाददाता अजय शुक्ल अज्जू पूँछ झाँसी ~ पूछ थाना अंतर्गत ग्राम सेसा में पानी की टंकी के पास बबूल के पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर छै जुआरी हार जीत की बाजी लगा रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की टीम द्वारा दबिश देने पर सभी छह जुआरी हेमंत पुत्र जानकी प्रसाद अरविंद पुत्र हर प्रसाद अमरपाल पुत्र राम लखन पाल आकाश पुत्र लालाराम मनोज पुत्र भगवानदास मुलायम कुशवाहा पुत्र गयादीन निवासी ग्राम सेसा को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया गया इनके पास से ₹8560 नगद एवं 52 अदद ताश की गड्डी बरामद की गई एवं मुकदमा अपराध संख्या 95/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे उप निरीक्षक संतराम कुशवाहा कांस्टेबल कृष्ण मुरारी कांस्टेबल रोहित पाठक कांस्टेबल शिवम शुक्ला कांस्टेबल रावेन्द्र सैनी कांस्टेबल अतुल मिश्रा कांस्टेबल सुदीप यादव शामिल रहे!