मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार ~वेद प्रकाश पाण्डेय

samwadbundelkhand.com | Updated : 15/06/26 14:20 PM

Share via Whatsapp

Jhansi

संवाददाता अजय शुक्ल अज्जू पूँछ झाँसी~ आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर थाना परिसर में थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई इस मौके पर स्थानीय एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे थाना प्रभारी ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाए एवं किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहे यदि किसी को भी कोई समस्या हो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं उन्होंने कहा की ताजिया जुलूसों के मार्गों का निरीक्षण पहले से ही किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार मार्ग की सफाई व बिजली व्यवस्था व्यवस्थित की जाएगी उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा तत्पर है कोई समस्या या शंका हो तुरंत पुलिस को सूचना दें उसका समाधान शीघ्र किया जाएगा बैठक में तालिक खान इकबाल खान समसुल हसन साबिर वेग नौसे खान मुख्तार खान नासिर सिकंदर खान शेरू खान मोहम्मद अहमद के अलावा रामराजा राजपूत बलवान सिंह यादव प्रधान अजय शुक्ल अज्जू विकाश अग्रवाल अक्षय महाराज लला राजपूत नरेंद्र सविता सुनील तिवारी रिंकू तिवारी भगत सिंह यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा



बुंदेलखंड

देश / विदेश