Share via
Whatsapp
झांसी, कानपुर ग्वालियर बायपास के बीच मेरी इलाके के नजदीक कुछ भूमाफिया नाले का स्वरूप परिवर्तित कर रहे हैं, नाले में मिट्टी भरकर उसका रास्ता बदल रहे हैं, जिसकी वजह से आसपास के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, सबसे बड़ी बात यह है कि अपने निजी फायदे के लिए यह काला कारनामा किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जमीन कारोबारी अपना मतलब निकालना चाहते हैं, नाले का स्वरूप बदल जाने से जहां कीमती जमीन का बंदरबांट हो जाएगा, कई चिकित्सकों का प्लॉट खराब हो जाएगा, जमीन को कम दाम में बेचकर डॉक्टर यहां वहां चले जाएंगे, दूसरी तरफ ढाल खराब हो जाने की वजह से जल भराव होगा, स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही, दिन-रात डंपर हाईवे से मिट्टी भरकर जेसीबी चलवा कर वहां नाले को बदलने की कोशिश की जा रही है, आवश्यकता है की जनता की हिमायत करने वाले जनप्रतिनिधि इस और ध्यान दें जिससे आम जनता को राहत मिल सके,