गंगाजल के साथ दान करने से दस अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य प्राप्ति

samwadbundelkhand.com | Updated : 26/05/26 15:11 PM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी, सहस्त्रबाहु सेवा समिति, झांसी की तरफ से मंगलवार को मिनर्वा चौराहा, झांसी पर समिति के संस्थापक सदस्यों के साथ गंगा दशहरा के पर्व पर भगवान सहस्त्रबाहु एवं मां गंगा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी तत्पश्चात जल अर्पित कर तपती दोपहरी में हजारों राहगीरों को ठंडा दूध शर्वत का वितरण किया! संस्थापक सदस्य सालिगराम राय ने बताया कि मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन लोगों की प्यास बुझाने से कई सालों की तपस्या के बराबर का फल मिलता है, बब्लू राय ने कहा कि इस दिन घडे में जल भरकर उसमें गंगाजल डालकर दान करने से दस अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है! समिति के वरिष्ठ सदस्य जितेन्द्र गुप्ता ने बताया इस दिन जल का दान करने से माता गंगा के साथ साथ भगवान शिव और सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, बहीं रामबाबू शिवहरे ने बताया इस दिन अगर आप किसी जरुरतमंद और राहगीर को पानी पिलाते है, तो राहु की दशा भी सुधरती है! शर्वत वितरण करने में विशेष रुप से जगमोहन महाजन, रामबाबू महाजन, सालिगराम राय, बब्लू राय, अमित राय, संतोष राय,गिरजेश राय, राजेश महाजन,रामबाबू शिवहरे, शुभम राय, कृष्ण कान्त राय, राजेन्द्र राय, रवि राय, जीतू शिवहरे, योगेश ओमहरे, राजेन्द्र राय,अंकित राय, एड० राम अवतार राय, राजेश राय-बरुआ सागर, राजकुमार राय, सोनू महाजन, राहुल राय, मोहित राय,भारत महाजन, सुनील राय, राजेश राय-शिवाजीनगर, रामप्रताप महाजन, शैलेन्द्र राय,एड विनय शिवहरे, चतुर्भुज महाजन,अतुल राय,कृष्णबिहारी ओम हरे,विनोद राय,राजेश राय खाती बाबा, राहुल राय, राम राय, गिरजाशंकर राय,राजेश महाजन,सोनू राय, का सहयोग रहा! उपस्थित सहयोगी सदस्यों का आभार जितेन्द्र गुप्ता (सोलर बाले) ने किया!



बुंदेलखंड

देश / विदेश