Share via
Whatsapp
झांसी। वैश्विक रिपोर्ट्स में दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत के कई शहरों की बढ़ती हिस्सेदारी सामने आना, वर्तमान जलवायु संकट और पर्यावरणीय असंतुलन की गंभीर चेतावनी है। इसी चिंताजनक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए जिला जनकल्याण महासमिति, झांसी एवं जे के टी नेचर केयर, झांसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “जल संरक्षण पखवाड़ा 2026” का समापन समारोह संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में उत्साह, जागरूकता और व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं को “जल प्रहरी अभिनंदन” तथा मातृशक्ति को “जल लक्ष्मी सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह पहल केवल एक पखवाड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जन-जन का सतत आंदोलन बनाना होगा। उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे जल की बर्बादी रोकेंगे, वर्षा जल संचयन अपनाएंगे तथा नदी, तालाब और कुओं जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा— “यह समय केवल चिंता करने का नहीं, बल्कि ठोस और प्रभावी कदम उठाने का है। यदि आज हम जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता नहीं बनाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। यह समापन नहीं, बल्कि जल संरक्षण के निरंतर अभियान की नई शुरुआत है।” कार्यक्रम के माध्यम से “हर बूंद बचाओ, भविष्य सजाओ” का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। जिला जनकल्याण महासमिति, झांसी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें तथा कपड़े/जूट के थैलों को अपनाएं और कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करें। संस्था द्वारा शीघ्र ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन विषयों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा लवीन मसीह, प्रभात यादव, पंकज झा, कपिल मेहरा,ओम प्रकाश, प्रणव बुधोलिया, धर्मेंद्र कारलेकर, विनीता मिश्रा, प्रतिमा ओझा, कविता तिवारी,निशा सैनी,चित्रा परिहार, अंजु शर्मा, निम्मी साहू, किरन ठाकुर, नम्रता गर्ग सुमन साहू , भावना चंदेल, रचना शर्मा, संयोगिता नामदेव, अन्नू अग्रवाल,कनिका केवट, सूर्या निषाद,मंजु शर्मा,निशा शर्मा,दीपा तिवारी,अंजना गुप्ता, कीर्ति सीरोठिया,रामश्री गुप्ता, कुसुम साहू, सुषमा सिंह, रागिनी सिंह सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।