ट्रेन का इंतजार कर रही महिला के साथ छेड़खानी, पुलिस अनसुनी के बाद नरेश कुमार साहू कोर्ट में तलब

samwadbundelkhand.com | Updated : 30/03/26 15:22 PM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी, कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी के पास रहने वाली देवयानी (परिवर्तित नाम) के साथ 2 मई 2025 को अश्लील हरकत की गई थी, जिसमें नंद विहार कॉलोनी निवासी नरेश कुमार साहू के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया गया था, घटना उस वक्त अंजाम दी गई थी जब देवयानी झांसी रेलवे स्टेशन से महोबा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी, इस दरमियान आरोपित नरेश कुमार साहू ने देवयानी से चाय पीने के बहाने पहले उसे गुमराह किया, उसे स्टेशन से बाहर लाने का प्रयास किया मौका देखकर उसके साथ गंदी हरकत की, देवयानी को होटल पर ले जाकर मौज मस्ती का वायदा किया, घटना के बाद देवयानी बुरी तरह डर गई, उसने घटना का विरोध किया, बाद में देवयानी की तरफ से जीआरपी झांसी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे झांसी की तरफ से परिवाद संख्या 3383 सन 2025 को सुना गया, देवयानी की तरफ से दी गई दलील पर भरोसा करते हुए नरेश कुमार साहू को कोर्ट ने तलब कर लिया है, गंभीर धाराओं में तलब देवयानी की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर नरेश कुमार साहू के खिलाफ धारा 74, 75, 115(2) 351( 2) 351(3 ) एवं 352 BNS के तहत विचरण करते हुए जारी सम्मन नरेश साहू को तलब किया गया है



बुंदेलखंड

देश / विदेश