Share via
Whatsapp
झांसी, प्रेम नगर नगर आर्य समाज मंदिर में चल रहे ऋग्वेद परायण एवं गायत्री महायज्ञ के दसम दिवस पर ऋग्वेद की 500 आहुति एवं गायत्री मंत्र की 50 आहुति समस्त आर्य भक्तगणों द्वारा दी गई मंगलवार के दिवस पर यजमान मानसी एवं योगेंद्र आर्य रहे यज्ञ ब्रह्मा राम किशोर मेघार्थी द्वारा मंत्रों की व्याख्या करते हुए बताया कि मनुष्य का उद्देश्य सांसारिक भोगविलास में फसने का नहीं है बल्कि अच्छे कार्य करते हुए मोक्ष को प्राप्त करना । जिला प्रधान राजेन्द्र सिंह यादव द्वारा कहां की लालच के आधार पर कार्य नहीं करना चाहिए स्वार्थ त्याग कर त्याग पूर्वक उपभोग करना चाहिए जिला आर्य समाज की संरक्षिका शकुंतला द्वारा एक भजन जिंदगी का सफर जीने वाले अपने मन का दिया तू जला ले , प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जसवंत आर्य राकेश नामदेव वंश यादव शिवमंगल सिंह प्रदीप कुमार अग्रवाल रामबाबू त्रिपाठी ज्योति यादव पूर्व पार्षद मातादीन गौतम हरिशंकर साहू अवधेश राय इंद्रपाल सिंह अनीता साहू स्वाति यादव कमल श्रीवास्तव रविकांत सुभाष रानी किंद्रा पूर्व पार्षद संगीता यादव जितेंद्र यादव ध्यानसी ओम प्रकाश शर्मा रजनीश किंद्रा जगदीश शर्मा अरुण सक्सेना कीर्ति वर्मा उर्मिला साहू कामेश गुर्जर राजवती मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों एवं महिलाओं ने यज्ञ एवं प्रबचन का लाभ उठाया अंत में सभी का आभार बुंदेलखंड क्रांति सेना के अध्यक्ष भारत सिंह द्वारा किया गया