Share via
Whatsapp
झांसी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एसबीआई गेट के सामने पेड़ की आड़ में एक बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भवन स्वामी की तरफ से जो नक्शा झांसी विकास प्राधिकरण से पास कराया गया है, यह निर्माण उसके अनुरूप नहीं हो रहा, मनमाने तरीके से पार्किंग वाले एरिया में निर्माण कराया गया है, इसके अलावा मानक के अनुरूप छोड़े जाने वाले फ्रंट सेट बैक और बैक सेट बैक की जगह भी नहीं छोड़ी गई है, बाद में होती है परेशानी झांसी विकास प्राधिकरण में दिए गए नक्शे के विपरीत मनमाने तरीके से निर्माण कार्य हो जाता है, लेकिन सूर्य की रोशनी, साफ हवा पानी आवाजाही की जगह नहीं बच पाती, पार्किंग ना होने की वजह से गाड़ियां सड़क पर खड़ी होती है और बाद में अतिक्रमण का कारण बन जाती है, व्यावसायिक इमारत में 1.75 और घरेलू इमारत में 2.2 के रेशियो से ही निर्माण कार्य हो सकता है, 100 मीटर से ज्यादा वाले हर भूखंड पर यह नियम लागू होता है, जबकि कानपुर रोड पर विश्वविद्यालय के सामने चिरंजीव नर्सिंग होम्स के बगल में कराए जा रहे निर्माण कार्य का एरिया 180 मीटर से ज्यादा है, निरीक्षण के बाद कार्यवाही झांसी विकास प्राधिकरण इस तरह के नियम विरुद्ध निर्माण में पहले नोटिस जारी करता है, जवाब की अवधि दी जाती है, जिसमें देरी करने पर सीलिंग करवाई और बाद में अपर्याप्त जवाब आने पर तोड़फोड़ कार्रवाई भी विभाग की ओर से अमल में लाई जाती है,