दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने ली थी सुपारी, शूटरों से कराई हत्या-अवैध संबंध में हुआ मर्डर

samwadbundelkhand.com | Updated : 11/07/21 08:05 AM

Share via Whatsapp

Kanpur

कानपुर, कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शशी हत्या कांड में चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दस्यु सुंदरी सीमा यादव समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने 50,000 की सुपारी लेकर महिला की हत्या कराई थी। मृतका शशी के जिस शख्स से अवैध संबंध थे, उसी शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर जान से मारने के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को भेजा है। बीते शनिवार को बिठूर थाना क्षेत्र स्थिति मकसूदाबाद में रहने वाली शशी गौतम का खून से सना हुआ शव छत पर मिला था। शशी की गोली मार कर हत्या की गई थी। मृतका बीते तीन साल से मकसूदाबाद में मकान बनाकर रह रही थी। शशि के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को बताया था कि शशी का उसके पति संतोष से बीते 8 साल से विवाद चल रहा है। शशी के दो बेटे अमित (13) और सबसे छोटा बेटा सनी (08) अपने ननिहाल सिंहपुर में रहते हैं। वहीं शशी का मंझला बेटा मंगली (11) पिता संतोष के साथ औरैया में रहता है। मृतका के थे अवैध संबंध डीसीपी संजीव त्यागी ने बताया कि शशी नाम की महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई अनिल ने बिठूर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में स्वॉट टीम और बिठूर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जिसमें पता चला कि महिला के 2008 से कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रहने वाले महेश शर्मा नाम के शख्स से अवैध संबंध थे। दस्यु सुंदरी को दी थी सुपारी डीसीपी ने बताया कि शशी के मकसूदाबाद मकान में महेश शर्मा ने आर्थिक मदद की थी। शशी लगातार महेश शर्मा को ब्लैक मेल कर उसका आर्थिक शोषण कर रही थी। इससे परेशान होकर महेश शर्मा ने अपने बेटे अमित शर्मा के साथ मिलकर शशी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। महेश शर्मा ने बेटे अमित के साथ मिलकर शशी की हत्या के लिए दस्यु सुंदरी सीमा यादव को 50,000 रुपए की सुपारी दी थी। शूटरों से कराई थी हत्या दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने अपने तीन शूटरों अनुज, सत्यम शर्मा, अमर यादव को दस-दस हजार रुपए नगद और तमंचा देकर भेजा था। सीमा यादव के तीनों शूटर शुक्रवार आधी रात बाइक से शशी के घर पहुंचे थे। शूटर रस्सी के सहारे छत पर पहुंचे थे। सोते वक्त शशी की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीमा यादव, महेश शर्मा, अमित शर्मा, अमर यादव, अनुराग यादव, सत्यम शर्मा को जेल भेजा है।



बुंदेलखंड

देश / विदेश