संविधान दिवस पर कांग्रेसी खोलेंगे वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा

samwadbundelkhand.com | Updated : 24/11/20 05:09 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी, कांग्रेसी नेता आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की है। गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता आलोक प्रसाद पर एक महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगा है इसके लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसका कांग्रेसी लगातार विरोध कर आलोक प्रसाद को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद को उत्तर प्रदेश सरकार ने साजिश के तहत रात में गिरफ्तार कर लिया है उनका दोष केवल इतना था कि जिस तरह प्रदेश में अन्याय हो रहा है बस का विरोध कर रहे थे, इसके खिलाफ कांग्रेसी मंडल स्तर पर सरकार की गलत नीतियों का विरोध प्रदर्शन करेंगे और जब तक आलोक प्रसाद को जेल से रिहा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा इसके लिए 26 नवंबर संविधान दिवस से शुरुआत की!



बुंदेलखंड

देश / विदेश