खंडेराव गेट-आशिक चौराहा मार्ग को हरा भरा बनाने का अभियान शुरू

samwadbundelkhand.com | Updated : 11/10/20 07:58 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी। संस्कार भारती महानगर एवं गणेश सत्संग भवन के संयुक्त तत्वावधान में खंडेराव गेट से आशिक चौराहे के डिवाइडर पर सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मार्ग के डिवाइडर पर नारियल, अशोक, सुदर्शन, एलोवेरा, कनेर के पौधे रोपे गए। श्री गणेश सत्संग भवन में आयोजित समारोह में सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, शहर कोतवाल अजय कुमार अवस्थी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ धन्नू लाल गौतम, पार्षद लखन कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, सुदर्शन शिवहरे के आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर सघन वृक्षारोपण अभियान का श्रीगणेश किया गया। संयोजक सीताराम कुशवाहा एवं सुदर्शन शिवहरे ने बताया कि झांसी को स्वच्छ एवं हरा भरा स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के क्रम में इस मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर सघन वृक्षारोपण अभियान आरंभ किया गया है। इसकी देखभाल भी निरंतर की जाएगी, जिससे पर्यावरण संतुलन एवं सुंदरीकरण हो सके। ऐसा प्रयास है कि 1 वर्ष के अंदर खंडेराव गेट-आशिक चौराहे मार्ग पर हरा भरा वातावरण तैयार हो जाएगा जो जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। पशुओं द्वारा खाने योग्य पौधों की सुरक्षा के लिए काफी ऊंचे ट्री-गार्ड लगवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती कामिनी बघेल, कमलकांत गुप्ता,रंजना कुशवाहा, वंदना अग्रवाल, अशोक ओझा, संजीव गुंठे, भजनलाल, लखनलाल, राजेश भंडारिया, महेश चंद्र डॉ महेंद्र, रविंद्र नाथ, उमेश टकसारी, सुनील, दीपेन्द्र, सौरव सेठ, ऋषि कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन मंत्री मनमोहन मनु ने किया। आभार श्रीमती फूलवती कुशवाहा ने जताया।



बुंदेलखंड

देश / विदेश