सपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रर का किया घेराव, युवाओं व किसानों की उठाई समस्याएं

samwadbundelkhand.com | Updated : 14/09/20 02:44 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झाँसी। समाजवादी पार्टी झाँसी जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ क्लेक्टरटे में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन विरोधी जमकर नारे लगाए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर बड़ी तादाद में डीएम कार्यालय पहुचे, और जमकर नारेबाजी की। युवाओं की बेरोजगारी के साथ साथ किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया किछlत्रों के साथ साथ किसानों का आज की सरकार शोषण कर रही है किसानों के पास आय नही बचीं इसके बाबजूद उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है यदि सरकार बेरोजगारों के हितों में निर्णय नहीं लाती है किसानों के हित में निर्णय नही लेती है तो समाजवादी पार्टी के लोग सड़क से संसद तक प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। महानगर अध्यक्ष यूथ बिग्रेड विश्व प्रताप सिंह यादव ,लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास, सागर यादव,विक्रम सिंह,नरेंद्र श्रीवास,यूथ बिग्रेड जिलाअध्यक्ष सैयद अली ,सचिव यूथ बिग्रेड महानगर. अश्वनी सिंह उपाध्यक्ष महानगर यूथ बिग्रेड. हेमंत' यादव ,भाऊ देव, ऋषभ पाठक,राहुल सिद्ध पुरा,बंटी यादव ,मिथुन सेन, राहुल गुर्जर, बॉबी खिरिया ,राधे बावरी, अयान अली, राकेश श्रीवास, पप्पू कुशवाहा, राहुल लाल, जितेंद्र यादव ,आदित्य प्रताप सिंह, हेमंत साहू आदि उपस्थित रहे ।



बुंदेलखंड

देश / विदेश