कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की मनाई पुण्यतिथि

samwadbundelkhand.com | Updated : 27/05/20 06:29 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर इलाइट चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में सिर पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया। पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेश के नेताओं को नजरबंद किए जाने की आलोचना की गई। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहां की पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वे बच्चों में देश का भविष्य देखते थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में कई बार जेल में यातनाएं सही और आजादी के बाद इस देश को विकास की राह पर ले गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस देश व प्रदेश में किसान, मजदूर एवं व्यापारी विरोधी सरकारें राज कर रही हैं, जो जनता की आवाज को कुचलने का काम कर रही हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशश्वी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मजदूरों की आवाज को उठाना चाहा तो उन्हें मुकदमों में फंसा कर जेल में निरुद्ध कर दिया गया है । हम उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीराम कुशवाहा ने कांग्रेसजनों को नजरबंद किए जाने की निंदा की और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की शीघ्र रिहाई की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रकाश गुप्ता, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार शुक्ला, अल्पसंख्यक कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अफजाल हुसैन, एडवोकेट विवेक बाजपेई, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।



बुंदेलखंड

देश / विदेश