भूखे को खाना प्यासे को पानी कांग्रेस ने समझी मजदूरों की परेशानी, पहुंचे पूर्व मंत्री प्रदीप जैन

samwadbundelkhand.com | Updated : 14/05/20 10:27 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

रिपोर्ट-आकाश राठौर झांसी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी सांझा रसोई के जरिए प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था शुरू कर दी है। जिसका संचालन कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्व केंद्रीय मन्त्री प्रदीप जैन की मौजूदगी में किया गया। गौरतलब है कि सड़कों पर हजारों की तादाद में मजदूर अपने घर के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। रोटी की समस्या इन सब के सामने सबसे बड़ी समस्या रोटी की है। इस सब को देखते हुए अभी हाल ही में महासचिव प्रियंका गांधी की पहल व यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर गरीबों तक खाना पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी सांझा रसोई की शुरुआत कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी झांसी ने भी मोठ अंतर्गत अमरा के पास मजदूरों के लिए भोजन खिलाने का प्रबंध कर दिया है। जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी ने बताया कि कोई भी मजदूर भूखा न रहे इसी उद्देश के साथ यह कार्य शुरू किया गया है जो निरंतर चलता रहेगा । इस मौके पर योगेंद्र सिंह पारीछा जिला अध्यक्ष कांग्रेस किसान मोर्चा, सतीश पांडे (बबलू पांडे) महासचिव कांग्रेस किसान मोर्चा,पीतम सिंह पारीछा,राहुल सिंह पारीछा, मनीराम कुशवाहा , अमित कुमार गुप्ता, शहीद खान, मनीष दुबे पार्षद बड़ागांव, बृजमोहन तिवारी, सुनील रिछारिया, अखिलेश दुबे, राजेश, दीपक सोनी, उत्कर्ष डंपी महाराज, कमलेश प्रधान अमरा, पूर्व प्रधान कैलाश, पप्पू तिवारी आदि कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।



बुंदेलखंड

देश / विदेश