राज्य कर्मचारी संघ के रघुनाथ सिंह परिहार (भैया जी) सेवानिवृत्ति, जिला शाखा दतिया द्वारा किया सम्मान

samwadbundelkhand.com | Updated : 04/06/22 05:29 AM

Share via Whatsapp

Datia

संवाददाता, आनंद सिंह दतिया, दतिया जिले की तहसील सेवड़ा में लगभग डेढ़ दशकों तक संगठन के लिये समर्पित रहे कृषि विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी रिटायर हो गए, उन्होंने पद पर कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी लगन और मेहनत के साथ पालन करके हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष किया, रघुनाथ सिंह परिहार संगठन के प्रति तन,मन, धन से सहयोग करते रहे, उनका मार्गदर्शन हमेशा ऊर्जावान रहा, संगठन को दी मजबूती तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है , रघुनाथ परिहार को सेवानिवृत्ति पश्चात उनका सम्मान जिला शाखा दतिया के जिला सचिव वेदप्रकाश यादव द्वारा उनके निवास पर जाकर श्रीफल से सम्मान किया,जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष सेवड़ा किशन सिंह यादव, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के लिपिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार शोभनें, हेमंत भोज, सत्यनारायण निरंजन, श्रीराम गुप्ता,आदि उपस्थित रहे,



बुंदेलखंड

देश / विदेश