कोरोना जैसी महामारी से निजात के लिए भगवान परशुराम की आराधना

samwadbundelkhand.com | Updated : 26/04/20 07:42 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झाँसी, परशुराम सेवा संस्थान के तत्वधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। विप्र बंधुओं ने भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद शाम को अपने द्वार पर दीपक जलाकर प्रभु से कोरोना महामारी को नष्ट करने का आह्वान किया। प्रातकाल भगवान का अभिषेक किया गया। भगवान को जनेऊ अर्पित किया गया। आरती कर भगवान को भोग लगाया गया। शाम को परशुराम सेवा संस्थान के सभी सदस्यों ने अपने अपने द्वार पर दीप प्रज्वलित किए। संस्थान की इस पहल को विधायक पंडित रवि शर्मा एवं सांसद अनुराग शर्मा ने भी सराहां। उन्होंने भी अपने घर के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित कर भगवान से कोरोना महामारी को नष्ट करने की प्रार्थना की। इस दौरान संस्थान के संयोजक पंडित पीयूष रावत, चन्द्र शेखर तिवारी, मिथलेश तिवारी, किशन सरवरिया, राजीव बबेले, मैथली मुदगिल, आलोक चतुर्वेदी, दीपक व्यास ,लखन पुरोहित ,सुरेंद्र तिवारी ,दिलीप शर्मा ,पप्पू दीक्षित, अशोक रावत, गोकुल दुबे के के दुबे पुनीत रावत ,राघव रावत, कान्हा रावत, सुशील भार्गव आदि ने अपने घरों पर प्रमुख रूप से दीप प्रज्वलित किए। संस्था के पदाधिकारियों ने गरीब, निर्धन व असहाय परिवारों को भोजन वितरित भी किया ।



बुंदेलखंड

देश / विदेश