16 फरवरी को होगा ऐतहासिक स्ट्रॉबेरी महोत्सव का समापन

samwadbundelkhand.com | Updated : 14/02/21 06:22 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झाँसी, जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने बताया कि 16 फरवरी को 1 माह से चल रहे स्ट्रॉबेरी महोत्सव का समापन अपराह्न 11:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सांसद अनुराग शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि स्ट्रॉबेरी महोत्सव समापन कार्यक्रम 11 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान जहां महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले होटल- रेस्टोरेंट को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्ट्रॉबेरी खेती से जुड़ने वाले लगभग 50 किसानों को स्ट्रॉबेरी खेती की जानकारी तथा विशेषज्ञों द्वारा भी किसानों को खेती और कैसे की जानी है तथा अधिक लाभ लेने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने है, की भी जानकारी दी जाएगी। हर संभव मदद जनपद में स्ट्रॉबेरी खेती को हर संभव मदद दी जाएगी। स्ट्रॉबेरी के उत्पादन लक्ष्य 10 हजार से 10 लाख किलो उत्पादन का निर्धारित किया है, यदि लक्ष्य पूर्ण होता है तो फिर अन्य किसान स्वतः ही स्ट्रॉबेरी खेती की ओर आकर्षित होंगे। समापन दिवस पर पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार प्रांगण में स्ट्रॉबेरी महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले होटल एवं रेस्टोरेंट के स्टॉल लगाए जाएंगे और स्ट्रॉबेरी से तैयार डेर्जट प्रदर्शित करेंगे।



बुंदेलखंड

देश / विदेश