कुंज सेवा दल की जनता रसोई से मिलेगा खाना : राज बिहारी राय

samwadbundelkhand.com | Updated : 24/01/21 08:30 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी कुंज सेवा दल के संचालक राज बिहारी राय द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया राज बिहारी राय ने अपनी ओर से जनता रसोई का का कार्य प्रारंभ किया मेडिकल कॉलेज प्रांगण में जनता रसोई का शुभारंभ झांसी के सदर रवि शर्मा विधायक बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने उद्घाटन किया कुंज सेवादल के संचालक राज बिहारी ने बताया कि दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में उनके बच्चे का जन्म हुआ वहां पर इसी तरह खाना बांटने के लिए वाहन आता था और उसी से हम लोग अपना भोजन पाते थे इसी प्रेरणा के साथ राज बिहारी राय ने जनता रसोई का शुभारंभ किया और उन्होंने इसका शुल्क 21 सौ रुपए रखा हुआ है उनका कहना है कि सौ से डेढ़ सौ लोगों को खाना दिया जाएगा इसमें उन्होंने किसी का जन्मदिन या शादी की सालगिरह के लिए भी रखा गया है जिस किसी का भी जन्मदिन या सालगिरह हो वह बुक करा कर अपने नाम की पट्टी लगाकर खाना बटवा सकता है पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि सेवादल के संचालक राज बिहारी राय द्वारा पुनीत कार्य किया जा रहा है इसी तरह का कार्य हर समाज के लोगों को करना चाहिए आज उनके बेटे के जन्मदिन पर यह पुनीत कार किया गया है इस मौके पर डॉ विष्णु राय राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर कंचन जयसवाल दैनिक जागरण के संपादक यशोवर्धन गुप्त भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा पूर्व महापौर किरण वर्मा आदि कई लोगों ने इस पुनीत कार्य में सहभाग किया



बुंदेलखंड

देश / विदेश