कमिश्नर, आईजी ने सम्पूर्ण समाधन दिवस तहसील झांसी का किया निरीक्षण

samwadbundelkhand.com | Updated : 19/01/21 07:57 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झाँसी, मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने आईजी एसएस बघेल के साथ सम्पूर्ण समाधन दिवस तहसील झांसी सदर का औचक निरीक्षण किया और फरियादियों से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुये सम्बन्धित अधिकारियो से समस्या निस्तारण के निर्देश दिये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील झांसी में जन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को समय सीमा में ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। समस्याओं का किया मौके पर निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन पर तहसील सभागार में अधिकारियों को सोशल डिस्टेसिंग के अनुसार ही बैठाया गया। साथ ही आने वाले प्रत्येक फरियादी की थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइज कराकर प्रवेश कराया गया। इस मौके पर आईजी एसएस बघेल, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



बुंदेलखंड

देश / विदेश