समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी कि मासिक बैठक में 2022 तैयारी को लेकर बनाई रणनीति : महेश कश्यप

samwadbundelkhand.com | Updated : 02/01/21 09:10 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झासी,समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अध्यक्षता में पारीछा डैम पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लग जायं जिससे हम मिशन 2022 को पूरा कर सके। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा कि आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों किसानो, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के दमन के कारण सभी वर्गाें के लोग पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनाना चाहते हैं। अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। सरकार पर उठाए सवाल विकास के नाम पर आज तक कोई काम नहीं है। नौकरी के नाम नौजवानों को भ्रमित करने के लिए झूठ बोला जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है हम सभी को मजबूती के साथ अपने अपने बूथ पर कार्य करना है जिस तरह झाँसी इलाहाबाद के शिक्षक विधायक के चुनाव मे हम लोगो ने वर्षो से जमे भाजपा प्रत्याशी को परास्त कर समाजवादी शिक्षक विधायक बनाया ठीक उसी प्रकार हमे अपने बूथ पर मेहनत कर मिशन 2022 को पूरा करना है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिंह (वीरू), के के सिंह यादव , सत्य प्रकाश तिवारी, डेनियल साईमन, डा अशोक यादव, संजय पाल, राकेश पहलवान, चांद राईन , मेजर विजय चौरिया, अनिल सविता, कलीम खान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर, डा रघुवीर ने विचार व्यक्त किये। चौधरी खुर्शीद, दशरथ रंजक, सलमान पारीछा, पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, प्रदीप कुशवाहा, आकांक्षा कास्तवार, शब्बीर कुरैशी, रीना यादव, भगवती कुशवाहा, हाजरा रब, मुन्नी देवी, हर्ष सोलंकी, धीरज साहू, नरोत्तम राजपूत, नासिर सलमानी, पीताम्बर पटेल, तरूण कुशवाहा, आसिफ अंसारी, महिपथ झा, शिशुपाल सिया, राहुल विश्वकर्मा, पंकज मालवीय, रमाकांत पटेल, वीर सिंह दद्दा, बापू यादव, मोहर सिंह, डा रघुवीर चौधरी, प्रियंका गुप्ता, शुभि राजपूत, मंजू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने किया आभार डा अशोक यादव ने व्यक्त किया।



बुंदेलखंड

देश / विदेश