गणेश चौराहा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ व्यापारी हित में रहेंगे हमेशा तत्पर

samwadbundelkhand.com | Updated : 22/11/20 06:22 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से उन्नाव बालाजी रोड गणेश चौराहा व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें कृष्ण पाल सिंह को अध्यक्ष महेंद्र साहू को महामंत्री मनोनीत किया गया इस व्यापार मंडल भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा विशिष्ट के रूप मे मौजूद रहे इस व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई कार्यकारिणी के अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि गणेश चौराहा व्यापार मंडल का गठन हुआ है इस उपलक्ष में शपथ ग्रहण समारोह एवं कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस व्यापार मंडल में 21 पदाधिकारियों को चुना गया व्यापारियों की परेशानी एवं व्यापारियों के हित में हमेशा तत्पर रहेंगे उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि गणेश चौराहा व्यापार मंडल एक घनी आबादी में आ गया है इस व्यापार मंडल मे कृष्ण पाल सिंह के नेतृत्व में यह गठन बनाया गया है और उन्होंने शपथ ली है कि हमेशा व्यापारियों के लिए दुख परेशानी समस्याओं से लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे इस मौके पर संजय पटवारी पंकज शुक्ला प्रवीण दुबे मनोज साहू संतोष जैन सुरेंद्र गुप्ता सुनील दुबे अवधेश चतुर्वेदी जितेंद्र यादव सौरभ मिश्रा आलोक गोस्वामी दीपक मुकेश कुशवाहा प्रदीप जैन उमाशंकर पाल सुरेश कुशवाहा नरेश प्रजापति महेश तिवारी शरद गुप्ता अनूप मिश्रा आदेश प्रताप सिंह भजनलाल हर प्रसाद कुशवाहा



बुंदेलखंड

देश / विदेश