डेली व्यापार मंडल गे नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

samwadbundelkhand.com | Updated : 23/10/20 06:47 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झाँसी, शिवपुरी रोड स्थित डेली व्यापार मंडल का गठन किया गया। गठन उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि उ. प्र. व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही बुजुर्ग एवं वरिष्ठ व्यापारियों का शॉल व श्रीफल से सम्मान भी किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल में अध्यक्ष घनश्याम सिंह, महामंत्री धर्म राजपूत, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव 'मामा', संयोजक पूर्व प्रधान सीताराम यादव, उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव एवं बृजेंद्र कुशवाहा, आय-व्यय निरीक्षक सर्वेन्द्र शाह, मीडिया प्रभारी दीपू कुशवाहा, संगठन मंत्री बृजेंद्र राजपूत एवं मंत्री करण साहू आदि पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।  व्यापारियों की परेशानियों को करेंगे दूध इसके साथ ही धनीराम पाल ठेकेदार, राम अवतार भारती, डा. रईस अहमद सिद्दीकी, मेजर विजय चोरिया, मुलायम सिंह राजपूत, रामदास कुशवाहा, शिव नारायण श्रीवास्तव, कोमल सिंह कुशवाहा, छोटे कुशवाहा, रघुवीर सिंह यादव, मुन्ना खां, मोहब्बत खां आदि बुजुर्गों एवं वरिष्ठ व्यापारियों का शॉल व श्रीफल से सम्मान भी किया गया।  इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय पटवारी ने कहा कि आज देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापार के प्रति जागरूकता आई है और लगभग प्रत्येक व्यापारी पूरी इमानदारी से सरकार को कोरोना वायरस से पनपे देश के आर्थिक संकट में भी पूरी गंभीरता से टैक्स आदि के माध्यम से देश को गहरे संकट से उबारने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का संकट मोचक है।  व्यापारी जीएसटी का पंजीयन अवश्य कराएं वहीं व्यापारी सेना के जिलाध्यक्ष शकील खान ने ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों को जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा जीएसटी पंजीकरण कराने का आह्वान करते हुए देश के आर्थिक संकट में मदद करने का संकल्प दिलाया।  व्यापार हित के लिए लड़ेंगे लड़ाई इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, रक्सा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र विश्वारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बट्टी खटीक, जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष मनीष रावत, अनुज नीखरा, रूप सिंह परिहार, अखिलेश सेन, सोनू अहिरवार, नरेंद्र कुशवाहा, ओमी पाल, सपना प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, मुमताज पाली, बलवीर सिंह एडवोकेट, रवि यादव, सूरज यादव, शैलेंद्र खरे, राजकुमार अहिरवार, धीरज अहिरवार आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन संयोजक व पूर्व प्रधान सीताराम यादव ने किया एवं सभी का आभार नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने व्यक्त किया



बुंदेलखंड

देश / विदेश