महिला सशक्तिकरण में विशिष्ट योगदान देने वाले रोलमॉडल को किया गया सम्मानित

samwadbundelkhand.com | Updated : 23/10/20 06:41 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झाँसी, सुभाष चन्द्र शर्मा (IAS) आयुक्त, झाँसी मण्डल महोदय की अध्यक्षता में पं0 दीन दयाल सभागार में महिला सशक्तिकरण के संबंध में परिचर्चा एवं इस क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले रोल मॉ़डल/नारी शक्ति रक्षक का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले कुल 17 रोल मॉडल को सम्मानित किया गया एवं 10 पुलिस कर्मियों (जिनमें 07 महिला व 03 पुरुष) को सम्मानित किया गया,जिनके द्वारा अपने क्षेत्र में महिलाओं/जनता की बेहतरी के लिये कार्य किया गया। सम्मानित होकर खिल उठे चेहरे उक्त कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 द्वारा मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) एवं महिला सशक्तिकरण के विषय में उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी सुभाष सिंह बघेल, जिलाधिकारी झाँसी आन्द्रा वामसी, ASP अविजीत आर. शंकर, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल श्रीवास्तव,  सहित पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।



बुंदेलखंड

देश / विदेश