शीघ्र बनेगा झाँसी में 108 करोड़ की लागत का व्रिज, 4 करोड़ से यूटिलिटी शिफ्टिंग

samwadbundelkhand.com | Updated : 19/08/20 10:24 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी-ग्वालियर रोड स्थित रेलवे सम्पार संख्या-117 पर चार लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण हेतु मण्डलायुक्त, झांसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, शीघ्र ओवर ब्रिज बनने के सपने को गति मिली है, सांसद अनुराग शर्मा झांसी-ललितपुर की पहल पर बुधवार को मण्डलायुक्त, झांसी द्वारा झांसी शहर में झांसी-ग्वालियर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर चार लेन का उपरिगामी सेतु का निर्माण किये जाने के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें रेलवे के अतिरिक्त सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, झांसी विकास प्राधिकरण तथा जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में सांसद अनुराग शर्मा की पहल पर मण्डलायुक्त झांसी द्वारा सेतु के निर्माण हेतु कार्य योजना पर चर्चा हुई, जिसमें राकेश सिंह, महा प्रबन्धक(कानपुर), उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0, कानपुर से जानकारी ली गयी। बैठक में अवगत कराया गया कि झांसी-ग्वालियर रोड स्थित रेवले क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु निर्माण की कार्य योजना तैयार है तथा इसके निर्माण हेतु कुल लागत लगभग 108 करोड़ है। इसमें 04 करोड़ यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिये है जो सेतु निगम, द्वारा वहन किया जायेगा। शेष 108 करोड ़की धनराशि में 50 फीसदी लगभग 52 करोड़़ धनराशि का वहन रेवले विभाग द्वारा किया जायेगा। लंबी चली चर्चा मण्डलायुक्त, झांसी द्वारा व्यापक चर्चा एवं विचार के उपरान्त अन्य विभागों द्वारा कुल निर्माण हेतु दी जाने वाली राशि के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। सर्वसम्मति से तय हुआ कि स्मार्ट सिटी, झांसी द्वारा उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु 10 करोड़, नगर निगम द्वारा 05 करोड़ तथा झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा 05 करोड़ की धनराशि सेतु निगम को उपलब्ध करा दी जायेगी। शेष लगभग 32 करोड़ लोक निर्माण विभाग द्वारा वहन की जायेगी। सांसद अनुराग शर्मा द्वारा बताया गया कि लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या से इस सम्बन्ध उनकी वार्ता हो चुकी है तथा उनसे उक्त प्रोजेक्ट की स्वीकृति होने तथा आवश्यक धनराशि मंजूर किये जाने की सहमति मिल गयी है। तैयारियां लगभग पूर्ण मण्डलायुक्त, झांसी द्वारा बैठक का कार्यवृत्त तत्काल तैयार कराते हुए स्वीकृति की कार्यवाही कराने हेतु राकेश सिंह महा प्रबन्धक(कानपुर) उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0, कानपुर तथा संजय, मुख्य अभियन्ता, लो0नि0विभाग को निर्देश दिये गये। रेलवे विभाग के प्रतिनिधि सुधीर कुमार द्वारा भी बैठक में आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया। मण्डलायुक्त, झांसी द्वारा सेतु निगम को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित विभाग से जानकारी प्राप्त करें तथा रेलवे सम्पार पर जिन-जिन विभागों की पाईप लाइन, अन्य लाइन आती हैं उन विभागों से जानकारी कर कार्य योजना बनायी जाय। उल्लेखनीय है कि रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु के निमार्ण से निश्चित रूप से यातायात में काफी सुविधा होगी। बैठक में सांसद द्वारा कहा गया कि चूंकि यह अत्यन्त व्यस्तम क्रॉसिंग है अतएव निर्माण के दौरान डायवर्जन का प्रबन्ध किया जाय। साथ ही सेतु के निर्माण में नवीनतम तकनीकी का उपयोग करते हुए इर्न्वटेड यू टाईप एवं पाइप फाउण्डेशन की तकनीकी पर विचार किया जाय। बैठक में मण्डलायुक्त झांसी सुभाष चंद्र शर्मा, अवनीश कुमार राय नगर आयुक्त झांसी, सर्वेश कुमार दीक्षित उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, संजय मुख्य अभियन्ता, लो0नि0वि0 झांसी, एल0एन0 सिंह, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, झांसी, राकेश सिंह, महाप्रबन्धक(कानपुर), उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0, कानपुर, सुधीर कुमार, डी0ई00एन0 उत्तर मध्य रेलवे, झांसी, सुश्री मंजू रानी गुप्ता, महाप्रबंधक जल संस्थान, झांसी, अमित कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी निर्माण इकाई झांसी उपस्थित रहे।



बुंदेलखंड

देश / विदेश