दीक्षांत समारोह में शामिल होगी यूपी राज्यपाल आनंदीबेन, दीपमाला जैन होगी स्वर्ण पदक से सम्मानित

samwadbundelkhand.com | Updated : 03/02/21 08:10 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

Jhansi.बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में छात्रा दीपमाला जैन को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा, दीपमाला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एमएससी कृषि की छात्रा है, दीपमाला ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 5 फरवरी को 25वां दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है, समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष भव्य तरीके से दीक्षांत समारोह मनाता है लेकिन इस बार कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते परिसर के अंदर गांधी सभागार में सीमित दर्शकों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा कुल 33 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से 1 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 12 कुलाधिपति रजत पदक, 20 कुलाधिपति कांस्य पदक शामिल हैं, 12 रजत पदकों में 9 महिला व 3 पुरुष हैं, 20 कांस्य पदकों में 15 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। साथ ही 44 विन्यासिकृत पदक भी समारोह में प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा सत्र 2019-20 के लिए दी जाने वाली कुल 49 शोध उपाधियों में से 24 महिलाओं तथा 25 पुरुष अभियर्थियों को दी जाएगी। इन उपाधियों में कृषि संकाय से 2, कला संकाय से 23, वाणिज्य संकाय से 10, विधि संकाय में 1, विज्ञान संकाय में 13 उपाधियां प्रदान की जाएंगी।



बुंदेलखंड

देश / विदेश