दूसरी बार चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुमार व इंजीनियर रोहित कुशवाहा चुने गए सचिव

samwadbundelkhand.com | Updated : 21/12/20 03:29 AM

Share via Whatsapp

Jhansi

झांसी संगठन के हीरक वर्ष (प्लेटिनम जुबली) के दिन आज जनपद मुख्यालय झाँसी पर संकल्प दिवस मनाया गया राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा झाँसी के निर्वाचन में इ० सुनील कुमार दुसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष व इ० रोहित कुशवाहा सचिव चुने गए आज दिनांक 20.12.2020 को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश के 75वां वर्ष (हीरक वर्ष) में प्रदेश के हर जनपद में संकल्प दिवस मनाया गया। जिसके तारतम्य में आज जनपद शाखा झांसी द्वारा माताटीला हाईडिल कॉलोनी झाँसी स्तिथ रा॰वि॰प॰जू॰इ॰संगठन कार्यालय पर संकल्प दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष झाँसी क्षेत्र इ॰ संजीव कुमार प्रभाकर उपस्तिथ रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए सेवानिवृत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष परियोजना इ॰सी॰एल॰यादव ने सभी को संगठन के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संगठन आज़ादी से पूर्व का संगठन है। जिसकी शुरुआत वर्ष 1946 में हुई थी। इस संगठन को मज़बूत बनाने के लिए बहुत से मनीषियों ने अनगिनत कुरबानियाँ दीं हैं। जहां तक कि संघर्ष करते हुए दिवाली तक जेल में मनायी हैं। जिसके कारण हमें संगठन के इस बैनर ने बहुत उपलब्धियाँ दिलायी हैं। जनपद कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। वार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी इ. दिग्विजय सिंह व सहचुनाव अधिकारी इ. अमित सक्सेना की देखरेख में संपन्न हुआ जिसके दौरान सर्वसम्मिति से निम्नलिखित जनपद के पदाधिकारी चुने गए:- अध्यक्ष - इ॰ सुनील कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष - इ॰ कन्हैया लाल उपाध्यक्ष – इ॰ अनिल कुमार सचिव - इ॰ रोहित कुशवाहा वित्त सचिव - इ॰ चन्द्र प्रकाश संगठन सचिव - इ॰ मोहित कुमार प्रचार सचिव - इ॰ रमेश चन्द्र लेखा निरीक्षक - इ॰ लक्ष्मीनारायण वर्मा चुनाव अधिकारी इं दिग्विजय सिंह व सहचुनाव अधिकारी इं अमित सक्सेना के द्वारा सभी चुने गए पदाधिकारियों को संगठन के संविधान अनुसार शपथ ग्रहण कराई गई। जिसमें लगातार द्वितीय वर्ष इं॰ सुनील कुमार जनपद अध्यक्ष व इं॰ रोहित कुशवाहा जनपद सचिव झांसी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संजीव प्रभाकर ने चुने गए सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी व आने वाले समय में संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष पारेषण क्षेत्र इ॰ जगजीत सिंह कार्यकारिणी के पूर्व के कार्यकाल की सराहना करते हुए कोविड19 के चलते इस शानदार संकल्प दिवस के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। आज हुए चुनाव में संगठन के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चुनावी सभा में सहायक अभियंता इं मुकेश चौरसिया, इं शैलेन्द्र सिंह, इ.दिनेश मौर्या, इ. मनोज सोनी, इ. अजीत सिंह, इ॰ महेश चंद्र, सेवानिवृत अभियंता इ॰अनूप सिंह, इ॰ दिवाकर स्वर्णकार, इ॰ एम॰एस॰गुप्ता, इ॰ बी॰पी॰ अग्रवाल, अवर अभियंता इं बलराम, इं एम॰एम॰सिद्दीकी, इं आर॰एन॰ शाक्य, इं संतोष वर्मा, इं विक्की, इं हरिओम कुशवाह, इं सोहेल सिद्धकी, इं अखिलेश त्रिपाठी, इ. राजीव श्रीवास, इ.रितिक गुप्ता, इ.शैलेन्द्र कुमार, इ.राम कुमार, इ.सुमित साहू, इ॰ पवन आर्या, इ॰ उमेश राजन, इ॰ सुरेंद्र सिंह, इ॰ परमेश्वर गोराई, इ॰ चन्द्रभान आदि समस्त सदस्य उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्रीय सचिव इं अमित सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। (रमेश चंद्र) जनपद प्रचार सचिव



बुंदेलखंड

देश / विदेश